एनएसयूआई को 55 साल हुए, कल होगी नशे के खिलाफ मिनी मैराथन

ग्वालियर: कांग्रेस से सम्बध्द अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की स्थापना को 55 साल हो गए हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित ने आज बताया कि 1971 में एनएसयूआई की स्थापना हुई थी। उन्होंने बताया कि संगठन का उदेश्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण कराना और इनके हितों के लिए संघर्ष करना है।
सवालों के जवाब में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निजी शैक्षणिक संस्थान छात्रों से फीस के मामले में डकैती करते हैं। पुरोहित का कहना है कि निजी शैक्षणिक संस्थाओं के मुकाबले सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं का प्रबंधन बेकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्पू में केआरजी कॉलेज के पास नशे की दुकान खुली हुई है और एनएसयूआई जल्दी ही इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। एनएसयूआई संगठन की सालगिरह के मौके पर 9 अप्रैल को ग्वालियर में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी।

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ग्वालियर में भव्य स्वागत की तैयारी

Wed Apr 8 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज बुधवार देर रात ग्वालियर आगमन होगा। ग्वालियर में प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी बरेठा टोल प्लाजा, मालनपुर पर की जाएगी जिसमें सभी कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, पार्षद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष भारतीय […]

You May Like

मनोरंजन