सीएम राइज स्कूल के सामने दो सर्राफा दुकानों में चोरी, लाखों के जेवर पार

सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएम राइज विद्यालय के समीप बीती देर रात अज्ञात चोरों ने दो सोने की दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस पर हाथ साफ कर दिया है।
​घटना का विवरण
​जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। दुकानों में रखे कीमती आभूषणों के साथ-साथ, पहचान छुपाने के उद्देश्य से चोर दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा डिवाइस (DVR) भी अपने साथ उखाड़ ले गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चोरी गए मशरूका की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस बीच पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।​जबकि क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।​उधर,फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

ज्ञानी नहीं, अज्ञानी बजट, सरकार पर पाँच लाख करोड़ का कर्ज़,श्वेत पत्र लाये सरकार : कमलनाथ

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ज्ञानी (GYANII) नहीं, अज्ञानी बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय कुप्रबंधन की राह पर चल रही है और राज्य पर कर्ज़ का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।विधानसभा परिसर में पत्रकारों […]

You May Like