ज्ञानी नहीं, अज्ञानी बजट, सरकार पर पाँच लाख करोड़ का कर्ज़,श्वेत पत्र लाये सरकार : कमलनाथ

भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ज्ञानी (GYANII) नहीं, अज्ञानी बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय कुप्रबंधन की राह पर चल रही है और राज्य पर कर्ज़ का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पर कुल कर्ज़ पाँच लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच चुका है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में ही 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नया कर्ज़ लिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि सरकार को हर साल लगभग 27 हजार करोड़ रुपये केवल ब्याज चुकाने में खर्च करने पड़ रहे हैं। उनका कहना था कि इतनी बड़ी राशि ब्याज में जाने से विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं पर सीधा असर पड़ रहा है।कमलनाथ ने मांग की कि सरकार वित्तीय पारदर्शिता बरते और प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर स्पष्ट श्वेत पत्र जारी करे, ताकि जनता को वास्तविक हालात की जानकारी मिल सके।

Next Post

फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल:मध्यप्रदेश में फरवरी का महीना इस बार अस्थिर मौसम के साथ गुजर रहा है। गुरुवार सुबह राजधानी भोपाल में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश ने दिन की शुरुआत कराई। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल सहित प्रदेश के कई जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई।जानकारी के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, […]

You May Like