भोपाल, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास बुंदेलखंड के लिये बहुत बड़ी सौगात है।
श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फ़रवरी को कैंसर अस्पताल का शिला-पूजन करेंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में 26 फ़रवरी को 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने कहा कि अल्प आयु में आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री सनातन संस्कृति के संवाहक के रूप में अपना योगदान देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ा इतना बड़ा कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय
है। उन्होंने श्री शास्त्री को जन-हितकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की शुभकामना दी हैं।
Next Post
सिविल अस्पताल की आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र करें पूर्ण:शुक्ल
Tue Feb 18 , 2025
भोपाल, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि सिविल अस्पताल गोविंदपुरा (हथाईखेड़ा) के लिये सभी आवश्यक नियुक्तियाँ एवं संसाधनों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए जिससे अस्पताल जल्द से जल्द पूर्ण रूप से कार्यरत हो सके। श्री शुक्ल ने अस्पताल […]

You May Like
-
6 months ago
अल्काराज और जोकोविच में होगी बादशाहत की जंग
-
1 year ago
महिला से सोने के बालियां और चैन की लूट
-
8 months ago
चोटिल बर्गर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर
-
12 months ago
मेक्सिको में छह कटे हुए मानव सिर मिले
