जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर में कलयुगी पुत्र ने लकवाग्रस्त पिता की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक विजय यादव निवासी कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे लकवा की बीमारी से पीडित हैं।
दो बेटे छोटे बेटे जय यादव है 25 वर्ष का है, बीती रात्रि करीब 8:30 बजे बाहर से घर आया और खाना खाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। बेल्ट से उस पर हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी। बडा बेटा राज यादव बीचबचाव करने लगा तो उसके साथ भी धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
