मेलबर्न, 15 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में एक मिनी वैन के पेड़ से टकराने से सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्टोरिया पुलिस ने बयान में बताया कि सोमवार दोपहर मेलबर्न से करीब 200 किलोमीटर उत्तर स्थित एक कस्बे मुकाटा में चालक के नियंत्रण खोने की वजह से नौ यात्रियों से भरा एक मिनी वैन पेड़ से टकरा गया। चार यात्री दुर्घटना स्थल पर ही मारे गए। इनकी अब तक औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि प्रमुख दुर्घटना विभाग के जांच कर्मी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है।
Next Post
अमेरिका की प्राथमिकताएं बदल रहीं, अपना नाटो बनाये यूरोप : मेलोनी
Mon Dec 15 , 2025
रोम, 15 दिसंबर (वार्ता) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूरोप को अब अपना ‘नाटो’ बनाना चाहिए क्योंकि अब अमेरिका की प्राथमिकताएं बदलती जा रही हैं। उन्होंने यहां अपनी पार्टी की वार्षिक अत्रेजू रैली में रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी यूरोप से […]

You May Like
-
8 months ago
नकाबपोश ले गया नगदी 50 हजार, सोने की 2 चैन
-
4 months ago
जनता का प्यार देखकर भावुक हो गया हूंः पवैया
-
11 months ago
हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास
-
12 months ago
जल संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
