मास्टर प्लान की महत्वपूर्ण सड़क का भूमिपूजन किया महापौर ने

इंदौर: नगर निगम ने आज मास्टर प्लान की सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. यह सड़क 30 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है. उक्त सड़क करीब 2 किलोमीटर लंबी और 100 सौ फीट चौड़ी बनेगी.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्टार चौराहे से जमजम चौराहे तक 30 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया.

मास्टर प्लान की उक्त सड़क सड़क दो किलोमीटर लंबी और तीस मीटर चौड़ी बनने के साथ रिंग रोड और बायपास के यातायात के दबाव को कम करेगी. महापौर भार्गव ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क भविष्य के इंदौर के लिए मील का पत्थर साबित होगी. साथ ही सिंहस्थ में यातायात की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगी. भूमिपूजन के अवसर पर विधायक महेंद्र हर्डिया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया सहित निगम, प्रशासन अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक मौजूद थे

Next Post

मंथर गति से चल रहा एनएच-39 सड़क का कार्य

Thu Feb 13 , 2025
जियावन के बीच करथुआ, झोखो घाट कटिंग का कार्य कई महीनों, कार्य में नही दिख रही खास प्रगति सिंगरौली : नेशनल हाइवे 39 सीधी सिंगरौली सड़क के घाट कटिंग सहित अन्य कार्य मंथर गति से चल रहा है। एनएच-39 का कार्य पिछले 13 वर्षो से चल रहा है। फिर भी […]

You May Like

मनोरंजन