देशभक्ति की धुन से सराबोर हुआ उमाघाट

जबलपुर: ग्वारीघाट अतर्गत उमाघाट में 6 वी वाहिनी बटालियन बैंड दल द्वारा युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती 2026 के लिए प्रेरित करने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड दल ने देशभक्ति से सरा बोर आकर्षक और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया

विशेष कार्यक्रम बैंड प्रस्तुति प्रदर्शन कर आरक्षक बैंड सीधी भर्ती का प्रचार प्रसार किया गया एवं भर्ती के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया गया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस बैंड के 679 पदों पर आरक्षक (बैंड) सीधी भर्ती होनी है जिसके लिए एम.पी. ऑन लाइन के माध्यम फॉर्म भरकर भर्ती हो सकते है इस अवसर पर थाना प्रभारी ग्वारीघाट हरिकिशन अटनेरे, सूबेदार अमित शिववशी एवं छठवी बटालियन की बैंड दल पार्टी उपस्थिति थे।

Next Post

बहादुरपुर की संगीता यादव बनीं महिला आरक्षक, संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता

Mon Apr 13 , 2026
छतरपुर। बहादुरपुर गांव की रहने वाली संगीता यादव ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर मध्यप्रदेश पुलिस में महिला आरक्षक के पद पर चयन हासिल कर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली संगीता ने बिना किसी कोचिंग […]

You May Like