पुलिस ने चलाया रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान 

बुरहानपुर। आगामी त्योहारों एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ’श्री आशुतोष बागरी’ के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी आठ थाना क्षेत्रों में एक साथ रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने अपने.अपने थाना क्षेत्रों में मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से आकस्मिक चेकिंग एवं पेट्रोलिंग जारी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश’ पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतत निगरानी रखते हुए अपराध की रोकथाम हेतु सक्रिय एवं सतर्क पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख चौराहोंए संवेदनशील क्षेत्रों एवं शहर के प्रवेश.निकासी मार्गों पर समय.समय पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाए।

Next Post

उप पुलिस महानिरीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह का औचक निरीक्षण

Tue Sep 22 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों व रूट व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश आज उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) शशीन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने […]

You May Like