
अधिकारियों ने भी संभाला मोर्चा
भोपाल।कुबरेश्वर धाम, सीहोर में धार्मिक आयोजन संपन्न होने के बाद अचानक भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. ये श्रद्धालु अपने घरों के लिए जाने के लिए यहां स्टेशन पर एकत्रित हुए। अचानक से यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर रेलवे प्रशासन अलर्ट हुआ. यात्रियों में अधिकांश झांसी, ग्वालियर, बैतूल और खंडवा की ओर जाने लोग थे वाले थे। स्टेशन परिसर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए स्टेशन प्रबंध· (वाणिज्य) ए. के खरे द्वारा तुरंत वरिष्ठ रेल अधिकारियों को सूचित किया गया।
