मुख्यमंत्री ने इंदौर पहुँचकर स्व. अरविंद जोशी को दी श्रद्धांजलि

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम इंदौर आये. वे एयरपोर्ट से सीधे स्नेह नगर पहुँचे. यहाँ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के ज्येष्ठ भ्राता एवं माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष अरविंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतृप्त परिवार को ढ़ांढस बंधाया. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने स्वर्गीय श्री अरविंद जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़ भी मुख्यमंत्री जी के साथ थे

Next Post

दतिया रियासत के उत्तराधिकारी राहुल देव सिंह का 6 को तिलकोत्सव

Fri Apr 4 , 2025
दतिया: बुन्देलखंड क्षेत्र की पूर्व रियासत दतिया के उत्तराधिकारी कहे जा रहे राहुल देवसिंह का तिलकोत्सव ओर पगड़ी रस्म 6 अप्रैल रामनवमी के दिन की जायेगी। खास यह है कि देश-दुनिया में होने वाले तिलकोत्सव में राजा सिर्फ गद्दी की घोषणा करते हैं। यह तिलकोत्सव पहली बार वैदिक परंपरा के […]

You May Like