डबरा यार्ड में ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौ

ग्वालियर: डबरा यार्ड के किलोमीटर नंबर 1183/17, 15 पर अज्ञात ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष, कद 5 फुट 5 इंच, बदन इकहरा, बड़े बाल और फ्रेंच कट दाढ़ी-मूंछ है। उसने काले, आसमानी और सफेद मोटी पट्टी वाली टी-शर्ट, गेरुआ रंग की टी-शर्ट, और मिट्टी रंग का लोअर पहना हुआ है। पहचान से जुड़ी कोई वस्तु नहीं मिली है। रेल्वे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो, तो जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर से मोबाइल नंबर 9926688029 पर संपर्क करें या जीआरपी चौकी डबरा पर पहुंचकर जानकारी दें।

Next Post

सिलावट ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हरि पर्वत पर किया वृक्षारोपण, विकसित किया जाएगा सिटी फोरेस्ट

Sat Jan 18 , 2025
ग्वालियर: जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने “हरि पर्वत” का जायजा लिया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत यहाँ पौधा रोपा। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि हरि पर्वत के चारों ओर तार फैंसिंग की जाए ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रह सकें। […]

You May Like