कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

जबलपुर: कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है।कांग्र्रेस कार्यकर्ता साहिल यादव पिता सुनील यादव निवासी मिलौनी गंज ने गुरूवार को शिकायत करते हुए बताया कि 9 एवं 10 सितम्बर की दरम्यिानी रात्रि पत्नी, बेटी को लेकर कार से जा रहा था तभी गोहलपुर थाने की गाड़ी वहां पर आ गई.

जिसमे से चार लोग उतरे और पूछताछ की। कार की चैकिंग की बात की गई तो कार चैक करने की भी अनुमति प्रदान की गई। आरक्षक पत्नि व बच्ची की वीडियो बनाने लगा तो आपत्ति की इसी बात पर आरक्षक ने मारपीट की। साथ ही धमकाय इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता की गई। पीडि़त ने मामले की उच्च स्तरीय जांच राजपत्रित अधिकारी से कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

गाय की सार में बैठा था सात फीट लंबा धामन सांप

Fri Sep 12 , 2025
जबलपुर:पाटन थानांतर्गत ग्राम गुरु पिपरिया निवासी बारे लाल पटेल के घर में दोपहर तीन बजे जब वे गाय की सार की सफाई कर रहे थे। तभी उनकी नजर गाय बांधने के खूंटे के पास बैठे सांप पर पड़ी उन्होंने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर […]

You May Like