जबलपुर:पाटन थानांतर्गत ग्राम गुरु पिपरिया निवासी बारे लाल पटेल के घर में दोपहर तीन बजे जब वे गाय की सार की सफाई कर रहे थे। तभी उनकी नजर गाय बांधने के खूंटे के पास बैठे सांप पर पड़ी उन्होंने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया।
दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है।जिसकी लंबाई सात फीट की है। उमस से राहत पाने के लिए ही यह खूंटे के पास बैठा था। गनीमत थी कि उस समय गाय घर पर नहीं थीं और उनके आने के पहले सांप पकड़ा गया।
