घुन लगे गेहूं के साथ रखी धान, वेयरहाउस ब्लैकलिस्ट

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार धान उपार्जन में अनियमितताओं को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जिला उपार्जन समिति ने तीन गोदामों पर कार्रवाई की है। जिसमें मझौली तहसील के मुड़कुरु स्थित ओम साईं राम वेयर हाउस को वर्ष 2021-22 से उपार्जित धान को बिना किसी पार्टीशन के घुन लगे गेहूँ के साथ रखने और अधिक मात्रा में धान की तौल करने के कारण एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

इसके साथ ही 2025-26 में मिलने वाली गोदाम किराए की राशि को भी राजसात करने का निर्णय लिया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि संयुक्त जाँच दल (राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग) की रिपोर्ट के आधार पर कई समितियों के प्रभारियों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।
दो वेयरहाउसों में किराए में हुई कटौती
कुंडम तहसील के ग्राम टिकरिया स्थित वाधवा वेयर हाउस और पाटन तहसील के साईं एग्रो टेक वेयरहाउस को खरीदी परिसर की राशि से 1 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती करने का निर्णय लिया गया। वाधवा वेयर हाउस में निगरानी के लिए लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जबकि साईं एग्रो टेक वेयरहाउस में धान की बोरियां अधिक वजन की पाई गईं।

Next Post

अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत जारी है: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत जारी है लेकिन इस द्विपक्षीय समझौते की तारीख या समय के बारे में तब तक कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता जब तक कि बातें पूरी […]

You May Like