
छिंदवाड़ा। पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस की नागपुर रोड़ स्थित ग्राम सिमरिया माल वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं व एक बच्चा शामिल है. वही हादसे में लगभग 35 लोगों के घायल हुए हैं. बताया जा रहा कि गुरुवार को छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में हितग्राही सम्मलेन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा थी. जनसभा में शामिल होने के लिए लोग बसों में सवार होकर आए थे. सीएम मोहन यादव के जाने के बाद सभी बसों में सवार होकर वापस लौट रहे थे. कार्यक्रम से लोगों को लेकर बस मोहखेड़ क्षेत्र की ओर जा रही थी तब रास्ते में सिमरिया हनुमान मंदिर के पास बस की टक्कर लहसून से भरे माल वाहन से हो गई, टक्कर होने के बाद बस पलट गई. घटना का पता चलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं 35 लोगों का उपचार किया जा रह है.
20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची
बस पलटने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे साथ ही रीवा जा रहा पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंच गया और राहत व बचाव कार्य में जुटे गया। उक्त स्थान प र 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया.
5 किमी लगा लंबा जाम ०००००
इस हादसे के बाद सड़क पर 4-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. जो बस हादसे का शिकार हुई है वो भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हादसा शाम 6:30 बजे हुआ. बस में 41 लोग सवार थे. दुघर्टनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए दो क्रेन बुलाई गई. क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया.
बस पलटते ही मच गई चीख-पुकार
बस के पलटते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए. लोगों ने देखा तो बस के अंदर चीख-पुकार मची हुई थी. लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे. इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर लोगों को बस से निकालना शुरू किया. इसी बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना पर छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए. कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने घायलों के इलाज की जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अच्छा काम किया. एबुलेंस से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस टीम ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे घायल समय पर अस्पताल पहुंच गए.
