नई दिल्ली। BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में प्रकृति को मां के रूप में देखा जाता है और विकास तथा पर्यावरण एक-दूसरे के विकल्प नहीं, बल्कि पूरक हैं।
PM मोदी ने BRICS के तहत स्मार्ट ग्रिड और एनर्जी स्टोरेज के लिए Digital Center of Excellence, एग्रोइकोलॉजी और रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर के लिए Centers of Excellence, और जलवायु अनुकूलन में पारंपरिक ज्ञान की भूमिका का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि ये पहल स्वच्छ ऊर्जा को अधिक भरोसेमंद, कुशल और सुलभ बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी मजबूत करेंगी।
Next Post
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक घायल
Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सूपाताल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए […]

You May Like
-
10 months ago
यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ की कमाई में भारी गिरावट