भोपाल। पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह ने अपने वाहन पर ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का स्टिकर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से इस पदयात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। सिंह ने यात्रा में भागीदारी की अपील करते हुए इसे सनातन धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।
जयवर्द्धन ने वाहन पर लगाया सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का स्टिकर
