भाजपा अध्यक्ष ने केरल विधानसभा, बेंगलुरु महानगर निगम चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा और ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को अलग-अलग विज्ञप्तियों में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केरल के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को सह-चुनाव प्रभारी बनाया है।

इसी प्रकार, ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राममाधव को चुनाव प्रभारी तथा राजस्थान प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया तथा महाराष्ट्र विधानसभा के पार्टी सदस्य संजय उपाध्याय को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया है।

 

Next Post

असम राइफल्स ने अरुणाचल में उग्रवादी के आत्मसमर्पण में मदद की

Wed Jan 21 , 2026
ईटानगर, (वार्ता) असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक की देखरेख में असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान एनएससीएन-केवाईए समूह के एक कट्टर उग्रवादी के आत्मसमर्पण करवाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी […]

You May Like