असम राइफल्स ने अरुणाचल में उग्रवादी के आत्मसमर्पण में मदद की

ईटानगर, (वार्ता) असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक की देखरेख में असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान एनएससीएन-केवाईए समूह के एक कट्टर उग्रवादी के आत्मसमर्पण करवाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लोंगडिंग बाजार और आस-पास के इलाकों में एक सक्रिय उग्रवादी की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने पर अरुणाचल प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर खोंसा बटालियन असम राइफल्स और लोंगडिंग बटालियन असम राइफल्स की टीमों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

संदिग्ध इलाके में पहुंचने पर आधार स्रोत को सक्रिय किया गया और उन्हें उग्रवादी से संपर्क स्थापित करने और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने का काम सौंपा गया। संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार काउंसलिंग, बातचीत के माध्यम से लगातार दबाव बनाए रखा गया। कई घंटों की कोशिशों के बाद उग्रवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने को सहमत हुआ।

आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी की पहचान एसएस (सेल्फ-स्टाइल) खापुर (राजापियो), आखा उर्फ खवांग वांगसू (38) के रूप में हुई है, जो लोंगडिंग जिले के पांगचाऊ सर्कल के लोंगफोंग गांव का रहने वाला है। वह 25 सितंबर, 2025 को इस संगठन में शामिल हुआ था।

आत्मसमर्पण के बाद उसको असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने हिरासत में ले लिया और बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए लोंगडिंग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

Next Post

जेमिमा के नाबाद अर्धशतक से दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें कायम

Wed Jan 21 , 2026
वडोदरा, (वार्ता) जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 51) की कप्तानी की जिम्मेदारी भरी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को मंगलवार को सात विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं। मुंबई ने नट शिवर ब्रंट (नाबाद 65) के आतिशी अर्धशतक से पांच विकेट […]

You May Like