इंदौर: पुलिस सेवा के साथ अकादमिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाली एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है. उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन विभाग में शोध कार्य पूरा किया था.
उनका शोध विषय “चैलेंजेस ऑफ पुलिस पर्सनल एट वर्क प्लेस: ए स्टडी फ्रॉम जेंडर पर्सपेक्टिव” (कार्यस्थल पर पुलिस कर्मियों की चुनौतियाँ: लैंगिक परिप्रेक्ष्य से एक अध्ययन) पर आधारित रहा. इसमें पुलिस विभाग में कार्यरत महिला और पुरुष दोनों वर्गों को कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियाँ, भेदभाव, मानसिक दबाव, कार्य संतुलन और लैंगिक असमानताओं का गहन अध्ययन किया है.
