जंगल के पत्थर से आधुनिक स्टार्टअप तक संस्कृति की गूंज

संजीव कुमार शर्मा

ग्वालियर। ​”शास्त्राणाम् अपरिरक्षणेन: ​राष्ट्रमपरिरक्षितं भवति” दी गई पक्तियों में यह भाव निहित है कि किसी समाज या राष्ट्र की जड़ें उसके ज्ञान, मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं में होती हैं, उन्हें सहेजना राष्ट्र की मजबूती और सुरक्षा से जुड़ा माना गया है। यदि ज्ञान, धर्म, नीति और संस्कृति से जुड़े शास्त्रों का संरक्षण या सम्मान नहीं होता तो राष्ट्र भी सुरक्षित नहीं रह पाता। कुछ इसी भाव के साथ ग्वालियर में देश भर के युवा आए हुए हैं जो तीन दिवसीय सम्मेलन में उपस्थित होकर न सिर्फ अपने ज्ञान कौशल को बढ़ा रहे हैं बल्कि अपने देश अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता को भी समझ रहे इस कार्य में सभागार में हो रहा चर्चाओं का जितना योगदान है उतना ही सभागार के बाहर एलएनआईपी परिसर में लगे स्टॉल पर प्रदर्शित की जा रही पुस्तकों और विभिन्न संस्कृति को सहेजने वाली वस्तुओं का भी है, जो यहां आए हुए हर व्यक्ति का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। ऐसे ही कुछ स्टॉल पर हमने पहुंच कर उन्हें जानने की कोशिश की।

वैदिक सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहा ज्ञानद्वीप

भारतीय ज्ञान परंपरा का डिजिटल विस्तार का नाम है ज्ञानदीप जो कि सीखने से सीखने तक का उद्देश्य लेकर धार्मिक विद्याओं के पठन एवं पाठन का एक डिजिटल वैदिक शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र है। इसके दो प्रमुख माध्यम हैं, सामाजिक एवं आधुनिक विषयों के अध्ययन हेतु ज्ञानद्वीप ऐप और पारंपरिक विद्याओं के अध्यापन हेतु ई-गुरुकुल एलएमएस पोर्टल। ज्ञानद्वीप ऐप में विज्ञान, गणित, इतिहास, भाषा, संगीत एवं खेलकूद जैसे विषयों को भारतीय ग्रंथों की व्याख्या एवं दृष्टि से पढ़ाया जाता है।
5 भाषाओं में कथात्मक पाठ, डूडल-आधारित गेमिफिकेशन, राम विजय एवं अन्य धार्मिक खेलों के माध्यम से अध्ययन को रोचक बनाया गया है। इसके ई-गुरुकुल मंच से 24 गुरुकुल, 16 आचार्य एवं 528 शिष्य जुड़े हैं, जहाँ वैदिक अनुष्ठान, संस्कृत, कंठस्थीकरण एवं पारंपरिक विद्याओं का अध्यापन होता है। 35 लिपियों में 12 लाख से अधिक श्लोकों के संग्रह और 32,000 से अधिक मासिक उपयोगकर्ताओं के साथ ज्ञानद्वीप पिछले 4 वर्षों से भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ रहा है।
स्टॉल पर आगंतुकों को अपने विजन के बारे में बता रहे पर्व नांगलिया ने बताया कि हमारे बड़े भाई उत्सव नांगलिया जब जापान गए तो वहां उन्होंने देखा कि जापानी लोग अपनी संस्कृति को कैसे सहेज कर रखे हुए हैं और कैसे युवा पीढ़ी तक उसे पहुंचाते हैं उसके बाद जब वह भारत आए तो उन्होंने यह निश्चय किया कि सनातन संस्कृति को भी इसी तरह से देश भर में पहुंचागे और फिर शुरुआत हुई ज्ञानदीप स्टार्टअप की। इस स्टार्टअप के जरिए न सिर्फ वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जा रहा है बल्कि आधुनिक तरीके से यंग जनरेशन को वैदिक से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। इसमें आप संस्कृत के श्लोक सुन सकते हैं, पढ़ सकते हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां रामायण पढ़ते समय बीच में कई ऐसे प्रसंग आते हैं जिनमें युवा खासकर बच्चों के लिए गेम बनाए गए हैं और उन गेम के माध्यम से रामायण को एक अलग ही तरह से यंग जनरेशन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में दोनों भाइयों का सहयोग कर रहे प्रियांशु मिश्रा ने बताया कि
स्टार्टअप इंदौर बेस है और इस कार्य में जुड़कर उनको गर्व महसूस हो रहा है।

जंगल में बीनते हैं पत्थर गलाकर बनाते हैं लोहा, फिर बनती आकृति
यहां लगे स्टॉल में बड़े महानगरों के स्टार्टअप के साथ आदिवासी गांव से आए संतु सिंह मरावी अपने आदिवासी समाज,सभ्यता और संस्कृति को आगे परिवार द्वारा बनाई गई आकृतियों के माध्यम से बताने में सफल हो रहे हैं। संतु मरावी ने बताया कि
हमारे परिवार के लोग जंगलों में घूम कर ऐसे पत्थर ढूंढते है जिसमें लोहा होता है, उन पत्थरों को गांव (घर) लाकर बड़ी सी भट्टी में तपाया जाता है उसके बाद उस लोहे को निकालकर, पिघलाकर हाथों से आकृति का आकार दिया जाता है, यही है हमारी दिनचर्या और हमारे रोजगार का जरिया। लोहे की बनी इन आकृतियों में आदिवासी समाज की तस्वीरें हैं। नृत्य करती हुई जंगल से लड़कियां लाती हुई, खाना बनाती हुई और जंगल से जुड़ी हुई आदिवासी समाज से जुड़ी हुई तमाम ऐसी सोच जो देश के अलग-अलग हिस्सों में एग्जीबिशन, कॉन्फ्रेंस में स्टोर लगाकर हम घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। यंग कॉन्फ्रेंस मैं 3 दिन से इंस्टॉल लगाकर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे संतु का कहना है कि वह 9 साल से वह यह काम कर रहे हैं। ग्वालियर पांचवीं बार आए हैं। उन्होंने बताया कि चार बार पहले यहां के लोगों द्वारा दिए गए ऑर्डर पर उनके घर में इस तरह की आकृतियां बना कर देने आया था। भोपाल संग्रहालय में काम चलता था वहां सीखने के बाद बस्तर के कुंडा गांव से प्रशिक्षण लिया। 9 महीने काम होता हैं, बारिश में काम बंद रहता है। घर में पांच लोग बनाते हैं और मैं पूरे देश में घूम-घूम कर इन सामान को बेचता हूं यहां तीन दिन के कॉन्फ्रेंस में लगभग तीन साढे 3000 की बिक्री हुई।

इनका कहना है…
ग्वालियर कई बार आ चुका हूं। हर बार का अनुभव अच्छा ही रहा है। यहां के लोग पुस्तक प्रेमी है। इस इवेंट में यंग लोग आए हैं। उन्हें पुस्तक खरीदने हुए देखना सुखद अनुभव है। यहां आए हुए लोगों में से 80 प्रतिशत लोगों ने पुस्तक खरीदी।
संदीप राय, सुरुचि प्रकाशन केशव कुंज दिल्ली

आज अंतिम दिन कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। युवाओं की सहभागिता देखकर अच्छा लगा। जहां तक बात किताब खरीदने की है तो किताबों की कीमत भले ही तीन-चार हजार है लेकिन इनसे मिलने वाला ज्ञान की कोई कीमत नहीं है। गूगल पर हम सिर्फ किताबें देखते हैं पढ़ते नहीं। भले ही पीडीएफ कॉपी में किताबें आने लगी है लेकिन किताबों को पढ़ने के शौकीन अभी भी इसे हाथ में स्पर्श करके पढ़ना ही ज्यादा उचित समझते हैं। मैंने देश की आजादी, सामाजिक परिवर्तन और अमर बलिदानिओ की गाथाओं के ऊपर पुस्तक खरीदी है।
धीरेंद्र चतुर्वेदी, सेवानिवृत्ति शिक्षा विभाग के अधिकारी,भोपाल

Next Post

एससीओ देशों के साथ पांडुलिपि संरक्षण और डिजिटलीकरण में सहयोग बढ़ाएगा भारत

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के साथ पांडुलिपियों के संरक्षण, अनुवाद और डिजिटलीकरण में सहयोग बढ़ाने की पहल की है। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को यहां पुराना किला में प्रथम […]

You May Like