एससीओ देशों के साथ पांडुलिपि संरक्षण और डिजिटलीकरण में सहयोग बढ़ाएगा भारत

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के साथ पांडुलिपियों के संरक्षण, अनुवाद और डिजिटलीकरण में सहयोग बढ़ाने की पहल की है। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को यहां पुराना किला में प्रथम एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के तहत ज्ञान भारतम् मिशन का चौथा सत्र आयोजित किया गया। इसमें ‘भाषा, साहित्य, लिपि और पांडुलिपि परंपराएं’ विषय पर आयोजित सत्र में विभिन्न देशों के विद्वानों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं ज्ञान भारतम् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के माध्यम से देश में 1.26 करोड़ से अधिक पांडुलिपियों की सूचना प्राप्त हुई है। इन पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और अनुवाद के साथ ज्ञान-मित्रम एआई, पांडुलिपि दर्पण तथा भारतीय जीपीटी की जानकारी भी दी।
सत्र में भारत की भाषाई एवं लिपिगत विरासत, एशिया में भारतीय ग्रंथों के प्रसार और पांडुलिपियों के डिजिटल संरक्षण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पारंपरिक ज्ञान को दुरुपयोग से बचाने और अनुवाद में मूल सामग्री की प्रामाणिकता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

ईरान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, कंबोडिया, उज्बेकिस्तान, लाओस और नेपाल सहित कई एससीओ देशों के प्रतिनिधियों ने अपने यहां पांडुलिपि संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी और ज्ञान भारतम् मिशन के साथ सहयोग में रुचि जतायी।
वक्ताओं ने भारत की भाषाई एवं लिपिगत विरासत, एशिया में भारतीय ग्रंथों के प्रसार और पांडुलिपियों के डिजिटल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान को चोरी और दुरुपयोग से बचाने तथा अनुवाद में मूल सामग्री की प्रामाणिकता बनाए रखने की आवश्यकता बतायी। इस दौरान पंचतंत्र के 50 से अधिक विदेशी भाषाओं में अनुवाद का भी उल्लेख किया गया।

.....

Next Post

भोपाल में देश की तीसरी ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब का लोकार्पण, 10 लाख साल पुराने इतिहास की होगी वैज्ञानिक जांच

Mon Nov 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक ‘डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला’ और गैलरी का लोकार्पण किया। इस लैब के जरिए करीब 10 लाख साल पुराने अवशेषों और घटनाओं की वैज्ञानिक जांच की जा सकेगी। […]

You May Like