गायत्री परिवार के संस्कार केंद्र में मनाया गया नक्षत्र गुप्ता का वैदिक जन्मोत्सव

इटारसी।अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्कार केंद्र में बच्चों को दिए जा रहे संस्कार अब समाज में दिख रहे हैं । बच्चे अपने जन्मदिन को केक काटकर मनाने की जगह गायत्री मंत्र , स्वास्तिवाचन एवं दीपक प्रज्वलित कर मंदिर मे मना रहे हैं ।

एसपीएम के संयुक्त महाप्रबंधक अखिलेश गुप्ता ने अपने सुपुत्र नक्षत्र गुप्ता का 12 वे जन्मदिन को गायत्री शक्तिपीठ देवास में वैदिक मित्रों के साथ गायत्री माता की पूजा अर्चन कर मनाया ।

इस अवसर पर संस्कार केंद्र के दीदी एवं बच्चों द्वारा जन्मोत्सव गीत एवं बधाई गीत गाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी , पुष्प वर्षा कर लंबी उम्र की कामना की । इस अवसर पर नक्षत्र गुप्ता ने कहा कि वह अपना बर्थडे नहीं जन्मोत्सव मानते हैं, उत्सव में हम बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं एवं छोटों को खुशियां बांटते हैं । इस कार्यक्रम के संयोजक श्री विक्रम चौधरी रहे। गायत्री परिवार के संस्कार केंद्र बच्चों को संस्कारी बना कर अच्छे समाज का निर्माण करते है।

कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के दीदी एवं बच्चों के साथ ही अमर देव ठाकुर, सचिन शर्मा, संजय कसेरा, दिनेश राठौड़, मुकेश गुप्ता, सुरेश यादव, धीरज जी, अरविंद भट्ट आदि ने उपस्थित होकर नक्षत्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

Next Post

इटारसी में नशा मुक्ति अभियान, ट्रक ड्राइवरों को दिलाई शपथ

Sat Jul 19 , 2025
इटारसी। मालगोदाम क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत एसडीओपी और डीएसपी रेल महेंद्र कुल्हाड़ा ने ट्रक ड्राइवरों व हम्मालों को नशे के दुष्परिणाम बताए और नशा न करने की शपथ दिलाई। सभी को नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like