कुपोषण के खिलाफ जंग में रोटरी भी सहयोग करेगा:डां अग्रवाल

सतना: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के गर्वनर डां आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि उनके डिस्ट्रिक्ट के कई क्लब उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कुपोषण के खिलाफ काम कर रहे हैं.यदि सतना में भी यह समस्या है तो यहां के क्लब को भी इस क्षेत्र में काम करना चाहिए .डिस्ट्रिक्ट हर सम्भव मदद करेगा.अपनी आधिकारिक यात्रा में आए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के गर्वनर डा आशुतोष अग्रवाल ने पत्रकारों को चर्चा में बताया कि वर्तमान में उनके डिस्ट्रिक्ट में एक सौ क्लब काम कर रहे हैं.सभी क्लबों में गर्वनर की आधिकारिक यात्रा होनी आवश्यक है.वर्तमान में सतना क्लब कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहा है.

शिक्षा के क्षेत्र में क्लब ने जिगनहट स्कूल को गोद लिया है.इस स्कूल में बच्चों को अच्छा वातावरण मिल सके इसके लिए सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं.उन्होने बताया कि पोलियो मुक्त भारत को बनाने में रोटरी इन्टरनेशनल ने बडा योगदान दिया है.कोविड में भी रोटरी क्लब ने सबसे पहले लोगों के बीच में मदद पहुचाने का काम किया है.डां अग्रवाल ने बताया कि सरवाइकल कैंसर के मामले में भी रोटरी नवम्बर के पहले काम कर रहा था.बाद में भारत सरकार द्वारा इसे जरूरी टीकों में शामिल कर लिया गया तो रोटरी ने अपने काम होल्ड कर दिया  .उन्होने रोटरी ग्रांट से होने वाले कामों की विस्तृत जानकारी दी.

Next Post

तमिलनाडु की सियासत में हलचल: एएमएमके विधायक कामराज के लापता होने पर टीटीवी दिनाकरन ने राज्यपाल से की शिकायत, 'टीवीके' पर लगाया हॉर्स-ट्रेडिंग का गंभीर आरोप

Sat May 9 , 2026
चेन्नई | तमिलनाडु में सत्ता के संघर्ष के बीच एएमएमके (AMMK) महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात कर मन्नारगुडी विधायक कामराज के लापता होने की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। दिनाकरन का आरोप है कि चुनाव परिणामों के बाद से ही विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा […]

You May Like