शराब बंदी, धार्मिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने का प्रयास: यादव

भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए धार्मिक स्थानों की पवित्र गरिमा को बनाए रखने के लिये शराब बंदी का प्रयास किया है, इसके लिये शासन ने भले ही राजस्व की हानि स्वीकार की है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी का निर्णय इसी दिशा में एक कदम है।

डॉ. यादव ने भोपाल से दतिया रवाना होने से पहले मीडिया को जारी संदेश में यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 से अधिक शहरों में शराब बंदी की घोषणा कर उसे क्रियान्वित भी किया। उन्होंने कहा कि सुशासन की ओर अग्रसर हो रही हमारी सरकार पर जनता की सेवा और कल्याण के लिए पीताम्बरा माई अपना आशीर्वाद बनाए रखें-यही प्रार्थना है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया

Fri Apr 4 , 2025
दतिया:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीतांबरा पीठ मंदिर पर आज दोपहर विधि विधान के साथ महाभारतकालीन प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। पीतांबरा पीठ के विद्वान आचार्यों ने पूजन कराया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like