
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने कार्यवाही कर नयागांव जंगल रोड में दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 10 किलो 380 ग्राम गांजा कीमती 5 लाख 19 हजार रूपये का जप्त किया गया है।
पकड़े गए आरोपी आदित्य उर्फ आदी विश्वकर्मा 19 वर्ष निवासी सिंधी केम्प भवानी चौक थाना हनुमानताल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से और कैसे प्राप्त किया इसके सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
