नॉटिंघम, 30 जून (वार्ता) डैरिल मैचिल (नाबाद 100) और रचिन रवीद्र (94) के शानदार प्रदर्शन के बाद जैकरी फॉक्स (तीन विकेट), नेथन स्मिथ और मिचेल सैंटनर (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 160 रनों से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। डैरिल मिचेल को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ और नेथन स्मिथ को प्लयेर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
इंग्लैंड ने चार विकेट पर 103 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में एमिलियो गे (10) के रूप में इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा। इसी ओवर में जो रूट (18) रनआउट होकर पवेलियन लौट गये। इंग्लैंड को जीत के लिए 373 रन का लक्ष्य मिला था. लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 212 रन पर समेट कर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। इस दौरान जैमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली। इस परिणाम के साथ ही बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय करियर का हार के साथ समाप्त हो गया। उन्होंने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
संक्षिप्त इस स्कोर इस प्रकार रहा:- न्यूज़ीलैंड पहली पारी: 438 (कॉनवे 157, लैथम 151, स्टोक्स 4-70) और दूसरी पारी नौ विकेट पर 288 रन (पारी घोषित) (मिचेल नाबाद 100, रवींद्र 94, आर्चर 4-53)। इंग्लैंड पहली पारी: 354 रन (डकेट 113, बेथेल 74, ब्रूक 58, स्मिथ 4-91) और 212 (स्मिथ 60, फॉल्क्स 3-52)।
