IMD का बड़ा अलर्ट! यूपी, राजस्थान समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें पूरा अपडेट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश,राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम सुहाना रहने का अनुमान है।

IMD ने बताया कि उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में 30 जून से 4 जुलाई तक भारी वर्षा के आसार है। 2 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के साथ उत्तराखंड में भी 30 जून से 4 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा,चंडीगढ़ और पंजाब में 3-4 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने भारी वर्षा का लगाया अनुमान
आपको बता दें,कि मौसम विभाग ने मीडिया से बात करते समय अनुमान लगाते हुए बताया कि मध्य भारत में भी बारिश की तेज गतिविधियां जारी रह सकती है। भारत IMD के अनुसार बताया जा रहा है कि 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच दोनों क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी 30 जून से 4 जुलाई के दौरान व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस अवधि में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है।

जानिए दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में आने वाले तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसी के चलते आसमान में बिजली की गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बता दें कि 2 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढोत्तरी होने के आसार भी बताये जा रहे है इतना ही नही बल्कि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है।

कैसा होगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं दूसरी तरफ जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

बता दें कि इसके अलावा, 2 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इतना ही नही बल्कि पूर्वी राजस्थान के अधिक क्षेत्रों में 3 से 5 जुलाई के दौरान वर्षा का दायरा बढ़ सकता है और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

झारखंड में मध्यम बारिश की आशंका
एक रिपोर्ट के अनुसार 30 जून से लेकर 3 जुलाई तक झारखंड में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके दौरान राज्य के ज्यादातर सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका बतायी जा रही है। आपको यह भी बता दें कि 2 और 3 जुलाई को कई में भारी बारिश भी होने के आसार बताए जा रहे हैं।

Next Post

बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

Tue Jun 30 , 2026
असम के धेमाजी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय सेना, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन ने संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 27 लोगों को सुरक्षित निकाला। असम के धेमाजी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय सेना की स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत स्पीयर हेड डिवीजन के जवानों ने सोमवार […]

You May Like