गया, 24 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गया हवाईअड्डा पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
गया हवाईअड्डा पर बिहार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर श्री नड्डा का जोरदार स्वागत किया।वहीं श्री नड्डा ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।इसके बाद में श्री नड्डा एक वैवाहिक में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गया एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे गया आए हुए हैं।गया एयरपोर्ट पर हमलोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, विष्णु चरण व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया है। उनके आने से कार्यकर्ताओं में खाता उत्साह है और हम चाहते हैं कि हमारे नेता बार-बार गयाजी की धरती पर पधारे, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल हमेशा ऊंचा रहे।
इस मौके पर पूर्व सांसद रामजी मांझी, हरि मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू, पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय मांझी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
