
दमोह। पहले मंगलवार की तरह दूसरे मंगलवार को भी दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टेंट लगाकर, कूलर जैसी व्यवस्थाएं कर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन व उनकी उपस्थिति में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने कई आवेदनों पर सुनवाई करते हुए तत्काल संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.हिंडोरिया से जनसुनवाई में पहुंचे अजीत छिरोलिया और रीतेश ने अपनी समस्या रखकर उचित कार्रवाई की मांग की.वहीं शिवाजी स्कूल, सिविल वार्ड निवासी अरुण कुमार गुप्ता ने आवेदन देते हुए बताया कि अनावेदक द्वारा छल-कपट, धोखाधड़ी व बेईमानी की गई है.जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर भी एसपी ने तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए.नरसिंहगढ़ पुराना से आए अनुज पांडे ने धोखाधड़ी के मामले में धारा 420 के तहत शिकायत दर्ज कराई.इसी तरह अन्य आवेदनों पर सुनवाई करते हुए एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए.
इस अवसर पर जनसुनवाई में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, शिकायत शाखा प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री, साइबर सेल से सौरभ टंडन, सूबेदार अभिनव साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
