नीट परीक्षा: पेपर लीक के बाद पुनः परीक्षा में अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने बढ़ाया 15 मिनट का समय

नई दिल्ली: पर्चा लीक की घटना के बाद 21 जून को आयोजित होने जा रही पुनः परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा निर्धारित समय से 15 मिनट अधिक अवधि के साथ आयोजित की जाएगी।

एनटीए के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। एजेंसी का कहना है कि अतिरिक्त समय का उद्देश्य अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है। पुनः परीक्षा की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Next Post

खरीफ सीजन से पहले छतरपुर में खाद संकट की आहट, मांग के मुकाबले सिर्फ 21.66% उर्वरक की आपूर्ति

Fri Jun 12 , 2026
छतरपुर: खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ कृषि प्रधान छतरपुर जिले में उर्वरकों की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। कृषि विभाग के तकनीकी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में विभिन्न फसलों के लिए 84,630 मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता आंकी गई है, जबकि 1 […]

You May Like