नकबजनी का खुलासा, 1.45 लाख के जेवर के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: बेटमा पुलिस ने जीवन ज्योति कॉलोनी में हुई नकबजनी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 लाख 45 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि निहाल ठाकुर नामक युवक चोरी के जेवर बेचने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने निहाल ठाकुर पिता नेपाल सिंह ठाकुर निवासी काली बिल्लोद, थाना बेटमा को हिरासत में लिया।

सघन पूछताछ में आरोपी ने जीवन ज्योति कॉलोनी में नकबजनी की वारदात कबूल कर ली।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी निहाल के साथी सौरभ पिता राम लोचन पटेल निवासी प्रभातम कॉलोनी को भी मामले में आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस फरार आरोपी सौरभ की तलाश कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के बाद और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है।

Next Post

गैस रिसाव से भड़की आग एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे

Fri Feb 27 , 2026
इंदौर: मुसाखेड़ी क्षेत्र के किराई मोहल्ला में बीती दोपहर गैस लिकेज के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा उस समय हुआ जब परिवार […]

You May Like