अडानी के हवाई अड्डों पर ड्यूटी-फ्री खरीददारी पर मिलेंगे इंडिगो ब्लूचिप

अहमदाबाद, 16 मार्च (वार्ता) प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो और निजी हवाई अड्डा संचालक अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत इंडिगो ब्लूचिप के सदस्य अब अडानी के हवाई अड्डों पर ड्यूटी-फ्री खरीदारी कर रिवॉर्ड कमा सकेंगे।
साझेदारी के तहत अडानी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहले से बुक किये गये ड्यूटी-फ्री उत्पादों पर हर 100 रुपये खर्च करने पर पांच इंडिगो ब्लूचिप्स अर्जित कर सकेंगे। यात्री उड़ान भरने से पहले ही ऑनलाइन उत्पादों को आरक्षित कर उसके लिए भुगतान कर सकते हैं तथा गंतव्य हवाई अड्डे पर अपना बुक कराया हुआ सामान लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकल सकते हैं।

इंडिगो के मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा ने कहा, “इंडिगो में हम लगातार अपने लॉयल्टी प्रोग्राम को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अडानी ड्यूटी-फ्री के साथ यह साझेदारी उड़ानों से हटकर भी सार्थक रिवॉर्ड प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।” अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के गैर-विमानन कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुचित बंसल ने कहा, “हम अडानी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल सर्च, प्री-ऑर्डर की सुविधा और सहज कलेक्शन को एकीकृत कर हवाई अड्डों पर यात्रियों की खरीदारी के अनुभव को बदल रहे हैं। इंडिगो के साथ हमारी साझेदारी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन और देश के सबसे बड़े निजी हवाई अड्डा ऑपरेटर को एक साथ लाती है, जिससे यात्रियों को अधिक जुड़ा हुआ और रिवॉर्डिंग यात्रा का अनुभव मिलेगा।” इंडिगो ने बताया कि यह ड्यूटी-फ्री कार्यक्रम वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम्, जयपुर, मेंगलुरु और लखनऊ के हवाई अड्डों पर उपलब्ध है। भविष्य में हाल ही में शुरू हुए गुवाहाटी और नवी मुंबई हवाई अड्डों तक इसका विस्तारित करने की योजना है।

Next Post

'हार्दिक पंड्या को अपना ‘सर्वश्रेष्ठ खेल’ दिखाना होगा': हरभजन सिंह

Mon Mar 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) मुंबई इंडियंस, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टाटा आईपीएल 2026 में उतर रही है। उनका लक्ष्य पिछले पाँच सालों से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना और लीग के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनना है। जियो हॉटस्टार के शो ‘गेम प्लान […]

You May Like