एफपीआई ने जून के पहले सप्ताह में पूंजी बाजार से निकाले 37,804 करोड़ रुपये

मुंबई, 07 जून (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 37,804 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।

यह लगातार चौथा महीना है जब एफपीआई बिकवाल बने हुए हैं। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी, म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड उपकरणों में एफपीआई का निवेश कम हुआ है जबकि डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से पैसा लगाया है।

सप्ताह के पांच कारोबारी दिन में उन्होंने 42,927 करोड़ रुपये की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली की। वहीं, डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से 5,326 रुपये लगाये। बीते सप्ताह म्यूचुअल फंड में एफपीआई का निवेश 180 करोड़ रुपये कम हुआ। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने 23.8 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

इससे पहले मई में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से 29,919 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। अप्रैल में उन्होंने 70,786 करोड़ रुपये और मार्च में रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अबतक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 2,56,724 करोड़ रुपये निकाले हैं। अकेले इक्विटी में उसने 2,67,859 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

Next Post

शेयर बाजार पर दिखेगा जीडीपी के आंकड़ों का असर

Sun Jun 7 , 2026
मुंबई, 07 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर दिखेगा। जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये थे, इसलिए इनका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। […]

You May Like