पंचर टू-व्हीलर खींचते समय युवक गिरा, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जनता क्वार्टर के पास एक 27 वर्षीय युवक की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई. युवक अपनी पंचर टू-व्हीलर को बनवाने के लिए घर से निकला था. कुछ दूरी चलते ही उसे तेज हाफनी आने लगी और वह सड़क किनारे कार के पास अचानक गिर पड़ा. पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय विनीत पिता संजय, निवासी जनता क्वार्टर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक विनीत अपनी पंचर बाइक को खींचते हुए मरम्मत के लिए ले जा रहा था. घर से कुछ ही दूर पहुंचते ही उसे अचानक सांस फूलने लगी और वह वहीं ढेर होकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक रूप से विनीत की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

स्कूल बस चालक–कंडक्टर ने युवक से की मारपीट, आधे घंटे तक बस में बंद कर रखा

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक और कंडक्टर पर एक युवक से मारपीट करते हुए उसे बस के अंदर करीब आधे घंटे तक बंदक बनाने का आरोप लगा है. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर […]

You May Like