फीडर्स विभाग में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का शुभारंभ; उत्पादकता में होगा 40% का इजाफा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में सोमवार को एक सादे समारोह में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी–विनिर्माण, वाणिज्य एवं अनुरक्षण), आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन, एमओडी) तथा संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) उपस्थित रहे।

विभाग की कार्यक्षमता और समग्र उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस नई मशीन को स्थापित किया गया है। इससे प्रेस शॉप में आईएमएम और ट्रैक्शन मोटरों की पंचिंग निर्माण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अधिकारियों के अनुसार, नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन की उत्पादकता पुरानी मशीनों की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक है।

मशीन के संचालन में सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ व मध्य स्तर के अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह पहल बीएचईएल भोपाल इकाई में आधुनिकीकरण और उन्नत विनिर्माण क्षमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Next Post

कोचिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एनसीएबी की स्थापना की सिफारिश: मांडविया

Mon Feb 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश में कोचिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए टास्क फोर्स ने एक राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड (एनसीएबी) स्थापित करने की सिफारिश की है। आज यहां डॉ. मनसुख मांडविया ने लोकसभा में पूछे गये एक […]

You May Like