जबलपुर: उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलकर उत्तर मध्य विधानसभा में 5S के अंतर्गत सेवा , सुरक्षा , स्वास्थ्य , शिक्षा , संस्कार पर केंद्रित विकास के रोड़ मैप पर चर्चा की।
इस मौके पर विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलकर मुख्य रूप से मनमोहन नगर हॉस्पिटल को सिविल हॉस्पिटल के रूप में जल्द बनाने एवं विधानसभा में सी एम राइस सांदीपनी विद्यालय को स्वीकृत कर शुरू करने का अनुरोध किया।
