रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार उतरा

मुंबई, 15 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार लुढ़क गया और अंत में 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भारतीय मुद्रा का अब तक का सबसे निचला बंद स्तर है। इससे पहले, बीच कारोबार में यह 96.14 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूट गयी थी। पहली बार एक डॉलर 96 रुपये से ऊपर बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर 95.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया आज 22 पैसे की गिरावट में 95.64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह नीचे 96.14 रुपये प्रति डॉलर और ऊपर 95.70 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में यह 95.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज ढाई प्रतिशत के करीब चढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत मजबूत हुआ। इन दोनों कारकों से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।

 

 

Next Post

सहायक उपकरण केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि जीवन में नई गति प्रदान करने का माध्यम: डॉ राजेश

Fri May 15 , 2026
सीधी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद पंचायत कुसमी में भारत सरकार की वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, […]

You May Like