डीसीपी ने किया किया सस्पेंड, बैठाई जांच
इंदौर:एमआईजी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का सड़क पर लघुशंका करते हुए फोटो वायरल हो गया. शहर में एक पुलिसकर्मी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर पलासिया चौराहे पर अपनी कार के पास लघुशंका करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए है. मामले में रविवार की दे रात डीसीपी नें एसआई को सस्पेंड कर मामले में जांच बैठा दी है.
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. जिसमें पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए कार से उतरता है और सरेआम लघुशंका करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने यह दृश्य देखकर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो पर लगातार टिप्पणियां आ रही हैं. वीडियो में दिख रही पुलिसकर्मी की कार की नंबर प्लेट टूटी हुई थी, जो नियमों के उल्लंघन का एक और उदाहरण है.
जहां आम जनता पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और नंबर प्लेट में खामियों के लिए जुर्माना लगाया जा रहा है, वहीं एक पुलिसकर्मी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नियमों की धज्जियां उड़ाने प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. मामले में डीसीपी जोन दो अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में जांच बैठाई गई है. वहीं एमआईजी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रहलाद खंडते को सस्पेंड किया है. मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
