स्कूल बस चालक–कंडक्टर ने युवक से की मारपीट, आधे घंटे तक बस में बंद कर रखा

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक और कंडक्टर पर एक युवक से मारपीट करते हुए उसे बस के अंदर करीब आधे घंटे तक बंदक बनाने का आरोप लगा है. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बाणगंगा पुलिस को पीड़ित 36 वर्षीय अंकित निवासी विश्वकर्मा नगर ने बताया कि वह सराफा विधा निकेतन स्कूल की बस नम्बर एमपी 09 एफए 6883 के चालक और कंडक्टर को बस सही तरीके से चलाने के लिए समझा रहा था.

पहले तो चालक ने ‘ठीक है’ कहकर बात टाल दी, लेकिन आगे चलकर दोबारा समझाने पर चालक भड़क उठा और उसे अशोभनीय गालियां देने लगा. विवाद बढ़ने पर चालक ने बस रोक ली. अंकित ने पुलिस को यह भी बताया कि चालक और कंडक्टर दोनों ने मिलकर उसे थप्पड़ मारे और मारपीट की. इसके बाद उसे बस के अंदर गेट बंद कर करीब आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा. किसी तरह बाहर निकलने के बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी. बाणगंगा पुलिस ने प्रहलाद देव और नंदराम राठौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

युवक की गोली मारकर हत्या मामले में मंत्री राकेश शुक्ला के समधी हिरासत में

Tue Dec 2 , 2025
भिंड: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के समधी जेपी कांकर समेत 3 लोगों पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। भिंड जिले में कल युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप मंत्री राकेश शुक्ला के समधी समेत 3 लोगों पर है। समधी हिरासत में ले लिए गए […]

You May Like