अलास्का, 23 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के अलास्का तट के पास सोमवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने दी।
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप जीएमटी 05:11 पर आया। इसका केंद्र निकोल्स्कोये से लगभग 86 किलोमीटर (53 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित था और इसकी गहराई 25.4 किलोमीटर मापी गई।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
