नवविवाहिता ने की खुदकुशी 

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजा बाबू चौधरी (32 ) निवासी विराट कॉलोनी शहपुरा ने सूचना दी कि उनकी बहू श्रीमती साधना चौधरी (26 ) ने भेड़ाघाट चौराहा स्थित अपने किराये के मकान में फांसी लगा ली थी।

परिजनों द्वारा उसे तत्काल गंभीर हालत में उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान स्थिति में सुधार न होने के कारण साधना चौधरी की मौत हो गई। भेड़ाघाट पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस अब उन कारणों का पता लगाने में जुटी है, जिसकी वजह से महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।

Next Post

भिंड से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्री घायल

Mon Feb 23 , 2026
भिंड। भिंड में नेशनल हाईवे-552 पर खड़े ट्रक से लहार से दिल्ली जा रही बस टकरा गई। 6 यात्री घायल हुए हैं। तेज रफ्तार में होने से ड्राइबर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया।हादसा रौन थाना क्षेत्र के मेहदा पुल के पास हुआ। टक्कर में बस सवार करीब आधा […]

You May Like