भोपाल: एमपीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को देर रात गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कार के पास से मिली अग्रेजी शराब को भी जब्त कर लिया गया है. आरोपी अपनी कार से जब डीबी माल तिराहे पर पहुंचा था. इस दौरान चेकिंग करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.
पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष श्रीवास्तव अवैध अग्रेजी शराब की बोतले कार के अंदर रखकर जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी. डीबी माल तिराहे पर संबंधित कार को पुलिस ने रोक कर तलाशी ली.
इस दौरान आरोपी के पास से करीब 16 हजार रूपए की कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब और कार को भी जप्त कर लिया है. अलग-अलग ब्रांड़ की शराब की तस्करी को लेकर आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
