जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत कजरवारा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक शराब पीकर घर पहुंचा था जिस पर मां ने उसे डांटा था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुरेश अहिरवार 45 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा ने सूचना दी कि बीती रात उसका पुत्र मोहित शराब पीकर घर आया, पत्नी ने मोहित को डंाटकर बोली कि इतनी शराब क्यों पीता है मोहित अपने रूम में चला गया था देर रात देखा बेटे मोहित अहिरवार 24 वर्ष ने फांसी लगा ली थी उसके बेटे अजय ने मोहित को फांसी से उतारा जिसके बाद उसे विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर बेटे मोहित अहिरवार को मृत घोषित कर दिया।
