छात्रा से अभद्र व्यवहार पर शिक्षक निलंबित 

छिन्दवाड़ा। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार प्राथमिक शिक्षक रामबाबू डेहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्रई द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।विकासखंड हर्रई अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला खमतरा में पदस्थ शिक्षक डेहरिया पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अपशब्द बोलने, अभद्र व्यवहार एवं अश्लीलता जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच में यह शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई है। इस अमर्यादित कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1)(a)(b)(c) के उल्लंघन के रूप में दर्ज किया गया है, जो स्पष्ट रूप से कदाचरण की श्रेणी में आता है।आदेशानुसार, शिक्षक रामबाबू डेहरिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(2) के तहत निलंबित करते हुए, उनकी पदस्थापना अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिछुआ निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ते की पात्रता भी दी जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Next Post

शादी के झांसे में बलात्कार, फिर कुंए में धकेल कर हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास

Fri Jul 11 , 2025
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव न्यायालय ने ग्राम भूताह निवासी विकास आरसे (24) को विवाह का झांसा देकर बलात्कार करने, फिर हत्या कर शव कुंए में फेंकने के मामले में आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक श्रीमती गंगावती इहेरिया ने बताया कि विकास ने युवती से शादी का वादा […]

You May Like