कुएं में मिला 78 वर्षीय महिला का शव, कोहरे में गिरने की आशंका

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवान चारसी में बुधवार सुबह एक 78 वर्षीय महिला का शव खेत के कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रैनू पति कुंजी कुमरे के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, रैनू मंगलवार रात खाना खाकर सोने के बाद सुबह से लापता थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, तभी खेत के कुएं में उनका शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण महिला कुएं में गिर गई हों। मृतका के चेहरे पर गिरने से चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

धान के खेत में 8 फुट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाया

Wed Nov 12 , 2025
बबलिया। बबलिया मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पौड़ी में धान कटाई के दौरान एक खेत में विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना ग्राम पौड़ी निवासी किसान नरेश यादव के खेत पर हुई, जहां कटी हुई धान की फसल के ढेर के नीचे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।