कश्मीरी बाजार में गूंजे फिल्मी नगमे, सैलानी और शिल्पी सभी ने उठाया लुत्फ

ग्वालियर: ग्वालियर मेला दस्तकारी हाट स्थित कश्मीरी बाजार मेें एक ओर लोग देश के विभिन्न कोनों से आए हस्तशिल्प एवं बुनकरों के उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। बसेरा म्यूजिक ग्रूुप द्वारा यहां फिल्मी गीतों की एक से बढ़कर एक सिलसिलेवार प्रस्तुति दी गई जिनका शिल्पी एवं सैलानियं ने जमकर लुत्फ उठाया।

अंजू एवं हरीश कुशवाह ने काली तेरी चोटी है परांदा तेरा लाल…गाकर वाहवाही बटोरी। हरीश बत्रा ने ओ मैं तेरी मेहबूबा..गीत सुनाया। चरण सिंह ने दे दे प्यार दे. प्यार दे..गीत की धमाकेदार प्रस्तुति दी। रौशन कोटवाल ने ओ दिलवर जानिए गीत सुनाया। विलास राव ने ठहरे हुए पानी में कंकर न डाल …गीत की सधी हुई प्रस्तुति दी।

संतोष नेगी ने हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम..गीत से माहौल को उत्साहित कर दिया। नीता अग्रवाल ने ये गलिया ये चौबारे गीत सुनाया। इसके अलावा दो दर्जन गायकों ने श्रोताओं में जोश भर दिया। इस मौके पर महेश मुद्गल, जगदीश उपाध्याय, हेमलता राव, निर्मला शर्मा, शिवांगी शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

ग्वालियर के सभी मतदान केन्द्रों पर कल से सभी बीएलओ व बीएलए संयुक्त रूप से बैठेंगे

Sun Dec 7 , 2025
ग्वालियर: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत जिले में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसम्बर को बीएलओ एवं बीएलए संयुक्त रूप से […]

You May Like