ग्वालियर के सभी मतदान केन्द्रों पर कल से सभी बीएलओ व बीएलए संयुक्त रूप से बैठेंगे

ग्वालियर: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत जिले में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसम्बर को बीएलओ एवं बीएलए संयुक्त रूप से बैठकर किए गए कार्य की समीक्षा और जो मतदाता छूट गए हैं उनके सत्यापन का कार्य भी करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर 8 व 9 दिसम्बर को मतदान केन्द्रों को बीएलओ व बीएलए के माध्यम से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि 8 व 9 दिसम्बर को मतदान केन्द्र पर बीएलए की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य अच्छे से किया जा सके। मतदान केन्द्रों पर दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ एवं बीएलए उपस्थित रहकर गणना पत्रकों के संबंध में जो भी समस्यायें हैं उनका निराकरण करेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों द्वारा अभी भी गणना पत्र जमा नहीं किए गए हैं उनसे गणना पत्र प्राप्त करेंगे

Next Post

खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था के बीच धान की खरीदी

Sun Dec 7 , 2025
रीवा: तमाम अव्यवस्थाओ के बीच धान उपार्जन का काम खरीदी केन्द्रो में चल रहा है. जहा किसानो के लिये छाया और पानी की व्यवस्था नही की गई है. वही तौल में भी गड़बड़ी की जा रही है. गत वर्ष की तरह इस बार भी खरीदी केन्द्रो में भर्रेशाही है कोई […]

You May Like