ग्वालियर: कटारे फार्म हाउस में मिली महिला के शव की शिनाख्त सुनिता पाल निवासी टीकमगढ़ के रूप में हुई है। महिला 6 बार शादी कर चुकी है। महिला के हाथ पर पप्पू नाम गुदा था। वह उसका पूर्व पति था। सूत्रों के मुताबिक उसकी हत्या चेहरे पर पत्थर से कुचलकर की गई।
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ जारी है।
